Ahad Nama In Hindi With PDF & Meaning 2024

Ahad Nama In Hindi, अहदनामा, अहद नामा

Overview

Assalamu Alaikum Nazreen ! To aaj hum iss article me Ahad Nama In Hindi, Ahad Nama kya hai, Iske fayde, padhne ka tarika batayenge.

अहद नामा एक बहुत अहम दुआ है जिसे हर मुसलमान को अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।

यह दुआ अल्लाह तआला के सामने एक वादा और इकरार की तरह होती है, जिसमें हम अपने इमान की ताजगी और अल्लाह की रहमत की दरख्वास्त करते हैं।

आइए, इस आर्टिकल में हम अहद नामा की फजीलत, पढ़ने का तरीका और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

अहद नामा कैसे पढ़ें?

अहद नामा पढ़ने का तरीका बहुत आसान है। इसे दिल की गहराईयों से और पूरी तवज्जो के साथ पढ़ना चाहिए। यहाँ पर अहद नामा की पूरी दुआ दी जा रही है:

Ahad Nama In Hindi

बिस्मिल्ला हिर्रहमा निर्रहीम :- अल्लाहुम्मा फ़ाति-रस्समावाति वल् अर्जि आलिमुल् ग़ैबि वष्शहा-दति अन्तर्रहमानुर्रहीम् अल्लाहुम्मा इन्नी अअ्-हदु इलैक फ़ी हाज़िहिल् हयातिद्दुन्या वअश्-हदु अल्लाइला-ह इल्लल्लाहु अन्त वह्-द-क ला शरी-क ल-क व अश्-हदु अन्न् मु-हम्म-दन् अ़ब्दु-क व-रसू-लु-क फ़ला तकिल्नी इला नफ़्सी फ़इन्न-क इन् तकिल्नी इला नफ़्सी तु-क़र्रिब्नी इ-लश्शर्रि वतुबा अि़द्नी मि-नल् ख़ैरि वइन्नी ला अत्तकिलु इल्ला बि-रह्-मति-क फ़ज्-अ़ल्ली अिन्-द-क अ़ह्दन् तु-वफ़्फ़ीहि इला यौमिल् क़ियामति इन्न-का ला तुख़्लिफुल् मीआद् . व-सल्लल्लाहु तआला अ़ला ख़ैरि ख़ल्क़िही मु-हम्मदिंव्व आलिही व-अस्हाबिही अज्मअ़ीन् बि-रह्-मति-क या अर्-ह-मर्राहिमीन् .

अहद नामा:
Ahad Nama In Hindi

Ahad Nama In Arabic

اَللّٰہُمَّ ےَا فَاطِرَ السَّمَاوَاتِ عَالِمَ الغَیبِ وَ الشَّھَادَۃِ اَنتَ الرَّحمٰنُ الرَّحِیمُ۔ اَللّٰہُمَّ اِنََی اَعہَدُ اِلَیکَ فِی ھٰذِہِ الحَیٰوۃِ الدُّنیَا وَ اَشھَدُ اَن لَا اِلٰہَ اِلَّا اَنتَ وَحدَکَ لَا شَرِیکَ لَکَ وَ اَشھَدُ اَنَّ مُحَمَّدٌا عَبدَکَ وَ رَسُولَکَ فَلَا تَکِلِّنِی اِلیٰ نَفسِی فَاِنَّکَ اِن تَکِلِّی اِلیٰ نَفسِی تُقَرِّبنِی اِلیَ الشَّرِّ۔ وَ تُبَاعِد نِی مِنَ الخَیرِ وَ اِنِّی لَا اَتَّکِلُ اِلَّا بِرَحمَتِکَ فَاجعَل لِّی عِندَکَ وَعَھدٌا تُوَفِّیہِ اِلیٰ یَومِ القِیَامَۃِ اِنَّکَ لَا تُخلِفُ المِیعَادَ۔ وَ صَلَّی اللّٰہُ تَعَالیٰ عَلیٰ خَیرِ خَلقِہِ مُحَمَّدِِ وَّ اٰلِہِ وَ اَصحٰبِہ اَجمَعِینَ۔ بِرَحمَتِکَ ےَا اَرحَمَ الرَّاحِمِینَ
لَو لَا اِذ دَخَلتُ جَنَّتَکَ قُلتُ مَا شَا ءَ اللّٰہُ لَا حَولَ وَلاَ قُوَّۃَ اِلَّا بِاللّٰہِ

Ahad Nama In Arabic, ahad nama surah

अहद नामा Ki Tarjuma

शुरू करता हूँ  अल्लाह के नाम से जो बड़ा मेहरबान और रहम वाला है

ऐ मेरे अल्लाह आसामानों और जमीन के पैदा करने वाले , ग़ायब व हाजिर के जानने वाले तू बड़ा मेहरबान बख़्शिश वाला है !

इलाही मै इस दुनिया की ज़िन्दगी में तेरे साथ अहद य इकरार करता हूँ ओर इस बात की गवाही देता हूँ  कि तेरे सिवा इबादत के लायक कोई नहीं !  तू बेमिसाल है तेरा कोई साझी नहीं ! और मै इस बात की भी गवाही देता हूँ  कि जनाब मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि व सल्लम तेरे बन्दे और रसूल है !

तो तू मुझे मेरे नफ़्स पर न छोड ! क्योंकि अगर तू मुझे मेरे नफ़्स के हवाले कर देगा तो मुझे बुराई के करीब और नेकी से दूर कर देगा ! और मुझे तो केवल तेरी रहमत का भरोसा है तो अपने यहा भी मेरा अहद कर दे !

जिससे क़ियामत के दिन तक पूरा करे !  तू कभी अहद की खिलाफ वर्जी नहीं करता ! और लोगों का भला चाहने वाले मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि व सल्लम पर और तमाम आल व असहाब पर अल्लाह की रहमत नाज़िल हो !  रहम करने वालो से सबसे बड़े रहम करने वाले अपनी रहमत से – मेरी अर्ज़ी [ विनती ] कुबूल कर

  • अहद नामा पढ़ने से इंसान अपने इमान को मजबूत और महफूज रखता है। यह दुआ इमान की ताजगी और क़बूलियत का जरिया बनती है।
  • अहद नामा एक ऐसी दुआ है जो इंसान के गुनाहों को माफ करवाती है। दिल से पढ़ी हुई इस दुआ से अल्लाह गुनाहों को माफ कर देता है।
  • इस दुआ को पढ़ने से इंसान की मुसिबतें और परेशानियाँ दूर होती हैं। अल्लाह अपने बंदे की हर मुसिबत को आसान कर देता है।
  • अहद नामा पढ़ने से इंसान कब्र के अज़ाब से महफूज रहता है। कब्र रोशन होती है और अल्लाह की रहमत नाज़िल होती है।
  • अहद नामा पढ़ने से इंसान अपने दुश्मनों के शर से महफूज रहता है। अल्लाह अपने बंदे की हिफाजत करता है।

अहद नामा PDF

अहद नामा Video

Sharing Is Caring:

Assalamu Alaikum ! I'm a professional islamic blogger since 2020. I Covered different topics like Lyrics, Dua, Surah & More. For More Info Visit Islamwala.

1 thought on “Ahad Nama In Hindi With PDF & Meaning 2024”

  1. Thank you for the auspicious writeup It in fact was a amusement account it Look advanced to more added agreeable from you By the way how could we communicate

    Reply

Leave a Comment